बिहार किसान रजिस्ट्रेशन | Bihar Farmer Registration, DBT Agriculture Portal

Bihar Kisan Registration: बिहार किसान रजिस्ट्रेशन की शुरुआत बिहार सरकार द्वारा राज्य के sabhi किसानो को कृषि से सम्बंधित योजनाओ का लाभ पहुंचाने के लिए की गयी है | Bihar Kisan Registration की प्रक्रिया कृषि विभाग द्वारा DBT Agricuture की Official Website पर आरम्भ कर दी गयी है | अब बिहार किसान पंजीकरण 2024 की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी| प्यारे किसान भाइयो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ,दस्तावेज़ ,पात्रता आदि प्रदान करने जा रहे है |

डीबीटी एग्रीकल्चर के अंतर्गत किसान बहुत सारे काम कर सकते हैं। dbt agriculture portal हर राज्य के लिए अलग होता है तो आपको यह ध्यान जरूर रख लेना है कि राज्य सरकार के द्वारा किसानों के लिए कौन सी योजना चलाई जा रही है और अपने राज्य के डीबीटी पोर्टल पर आप किन योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

Highlight of Bihar Kisan Registration 2024

Name of PortaDBT Agriculture portal
State coveredBihar
Apply ModeOnline
Related toAgriculture Scheme
Official Websitehttps://dbtagriculture.bihar.gov.in

Bihar Kisan Registration 2024

बिहार के जो इच्छुक किसान बिहार सरकार की तरफ से चलाई जा रही कृषि से सम्बंधित विभिन्न सरकारी योजनाओ का लाभ उठाना चाहते है तो उन्हें DBT Agriculture की Official Website पर जाकर ऑनलाइन करवाना होगा तभी वह आगे योजनाओ का लाभ उठा सकेंगे | अभी तक Bihar Kisan Registration के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गयी है अर्थात कभी भी किसान Bihar Farmers Online Registration 2024 अपना पंजीकरण करवा सकते है | Bihar Kisan online रजिस्ट्रेशन करने से राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानो को सभी कृषि लाभ प्रदान किये जायेगे | इस योजना के तहत सभी किसान भाई कृषि से जुड़ी योजनाओ में पात्र बन सकते है |

PM Kisan Samman Nidhi Yojana List 2024

बिहार किसान पंजीकरण 2024 DBT Agriculture Portal

बिहार के जो किसान DBT के माध्यम से विभिन्न कृषि सरकारी योजना में मिलने वाली धनराशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त करना चाहते है तो उन्हें Bihar Kisan Registration 2024 योजना में अपना पंजीयन करवाना आवश्यक है | राज्य के पंजीकृत किसानो को विभाग द्वारा कई लाभ प्रदान किये जायेगे | राज्य के किसान घर बैठे भी अपने फ़ोन के माध्यम से आसानी से Bihar Kisan Online Registration कर सकते है और चाहे तो अपने नज़दीकी जन सेवा केंद्र ,लोक सेवा केंद्र या सहज केंद्र में जाकर आवेदन करवा सकते है |

Objective of Bihar Farmers Registration 2024

Bihar Kisan Registration 2024 योजना का उद्देश्य राज्य के किसानो को हर प्रकार की कृषि से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओ से अवगत कराना और उन्हें लाभ पहुँचाना | और बिहार के किसानो के भविष्य को उज्वल बनाना और राज्य को उन्नति की ओर ले जाना ओर भविष्य में आगे खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना, किसानो को उन्नत कृषि तकनिकी से भी अवगत करवाना |

बिहार किसान पंजीकरण के दस्तावेज़ Dococment of bihar farmer registration

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • आधार कार्ड
  • किसान का बैंक खाता विवरण
  • बैंक अकॉउंट नंबर
  • IFSC कोड
  • मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
  • पासपोर्ट साइज फोटो

बिहार किसान पंजीकरण कैसे करे ( Bihar Kisan Registration)

बिहार के जो इच्छुक लाभार्थी किसान पंजीकरण योजना 2024 के अपना पंजीकरण करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फोलो करके घर बैठे अपना पंजीकरण कर सकते है और सभी कृषि सम्बंधित योजना का लाभ उठाये |

  • सबसे पहले आवदेक को कृषि विभाग की Official Website पर जाना होगा
  • Official Website पर जाने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर होने पेज खुल जायेगा |
  • इस होम पेज पर आपको पंजीकरण/Registration का ऑप्शन दिखाई देगा | आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने तीन ऑप्शन दिखाई देंगे |
bihar kisan registration
  • इसमें से आपको रजिस्टर करने के ऑप्शन पर क्लिक करने होगा | यदि आप दूसरे या तीसरे विकल्प पर क्लिक करते है तो आपक अपनी उंगलियों और आँखों के परितारिका को स्केन करना होगा |इस वजह से आपको पहला ऑप्शन चुनना होगा |
  • जैसे आप बायोमेट्रिक के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर फ्रंट पेज खुल जायेगा फिर आपको इस पेज पर अपना आधार नंबर और नाम डालना होगा और नाम आधार कार्ड के हिसाब से होना चाहिए |

ये दोनों जानकारी भरने के बाद आपको Authentication के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | जैसे आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा इसे भरने के बाद आपको Valid OTP पर क्लिक करना होगा |

  • सभी जानकारी भरने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा |
  • इस पेज पर आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे जिसमे से आपको पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने रेजिट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा |
  • इस फॉर्म में आपसे पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, पता ,मोबाइल नंबर ,आधार नंबर आदि भरना होगा | पंजीकरण करते समय सभी जानकारी अपने दस्तावेज में दी गयी जानकरी के अनुसार भरे इसके पश्चात् आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा | आपका पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी | फिर आप पंजीकरण नंबर नोट पर ले इसका प्रिंट आउट भी ले सकते है और भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते है |
bihar kisan online form

हमें उम्मीद है की आपको बिहार किसान पंजीकरण की जानकरी पसंद आयी होगी | यदि आपको Bihar kisan Registration के बारे में की किसी भी सहायता या कोई प्रश्न पूछना चाहते है तो नीचे कमेंट बॉक्स मे लिखे हम पूरी सहायता करेंगे |

1 thought on “बिहार किसान रजिस्ट्रेशन | Bihar Farmer Registration, DBT Agriculture Portal”

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status
error: Content is protected !!