छत्तीसगढ़ खसरा खतौनी जमाबंदी ऑनलाइन | Chhattisgarh Bhuiyan Khasra Khatauni

Chhattisgarh Bhuiyan Khasra Khatauni Jamabandi | छत्तीसगढ़ खसरा खतौनी जमाबंदी ऑनलाइन विवरण | छत्तीसगढ़ भुइयां भूलेख 2024 | CG Bhuiyan Khasra Khatauni Jamabandi | @ bhuiyan.cg.nic.in

Chhattisgarh Bhuiyan Khasra Khatauni Jamabandi ऑनलाइन पोर्टल राज्य सरकार ने प्रारंभ कर दिया है |इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोग अपने जमीन का विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं | छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों को अब घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से अपने भूमि का विवरण जैसे भूमि का खसरा नंबर, खतौनी नंबर भूमि मालिक का नाम एवं नकल व जमाबंदी ऑनलाइन देख सकते हैं |

छत्तीसगढ़ ऑनलाइन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने भूमि का ऑनलाइन विवरण उपलब्ध करवाना है | पहले लोगों को खसरा खतौनी जमाबंदी और भू नक्शा के लिए पटवारी एवं राजस्व विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे | इस परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है | आज हम आपको इस आर्टिकल में Chhattisgarh Bhuiyan Khasra Khatauni Jamabandi and Bhu Naksha ऑनलाइन कैसे देखें इसके बारे में पूरी जानकारी साझा करेंगे |

Chhattisgarh Bhuiyan Khasra Khatauni Jamabandi Portal

छत्तीसगढ़ सरकार ने डिजिटल इंडिया मिशन के तहत भूमि का विवरण ऑनलाइन प्रदान करने के लिए भुइयां नामक पोर्टल तैयार किया है | छत्तीसगढ़ के इस पोर्टल के अंतर्गत राज्य के किसी भी जिले एवं गांव की भूमि का विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं |

पारिवारिक लाभ योजना चेक स्टेटस

छत्तीसगढ़ भुइयां पोर्टल के लाभ

  • राज्य के लोगों को अपने भूमि का विवरण जानने के लिए पटवारी एवं राजस्व विभाग के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे|
  • राज्य के लोग अब किसी भी समय अपनी जमीन का विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं |
  • भूमि का विवरण ऑनलाइन होने से समय एवं धन की भी बचत होगी |

Chhattisgarh Bhuiyan Khasra Khatauni Jamabandi ऑनलाइन कैसे देखें

राज्य के लोग अपने भूमि का Khasra Khatauni Jamabandi ऑनलाइन देखना चाहते हैं वे नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो करते आसानी से देख सकते हैं |

  • सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा
  • ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर आपको दाएं तरफ नागरिक सुविधा कॉलम में डिजिटल हस्ताक्षरित B-1/P-II लिंक पर क्लिक करें
Chhattisgarh Bhuiyan Khasra Khatauni Jamabandi
  • उसके बाद आपको अपने जिला, तहसील, गांव का चयन करना है
  • उसके बाद आपको खसरा वार पर क्लिक करना है
  • अब आपको खसरा नंबर का चयन करना है
  • उसके बाद आपको बी-I खतौनी रिपोर्ट पी-II (खसरा) रिपोर्ट का चयन करना है |
Chhattisgarh Khasra Khatauni Jamabandi
  • अब आप अपना नाम व मोबाइल नंबर भरकर रिपोर्ट देखें ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब आपके सामने खसरा खतौनी जमाबंदी का ऑनलाइन विवरण प्राप्त हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं |

छत्तीसगढ़ की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ खसरा विवरण ऑनलाइन कैसे देखें

राज्य के इच्छुक लाभार्थी ऑनलाइन खसरा विवरण देखना चाहते हैं नीचे दिए गए तरीकों का पालन करें |

  • सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ भुइया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर नागरिक सुविधा सेक्शन में खसरा विवरण ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा इसमें आपको अपना जिला, तहसील एवं गांव का चयन करना है
  • उसके बाद आप खसरा नंबर से देखना चाहते हैं तो खसरा वार और नाम से देखना चाहते हैं तो नाम वार पर का चयन करें |
Chhattisgarh Khasra Khatauni
  • उसके बाद आपके सामने उस खसरा का विवरण आ जाएगा | उसको आप पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं|

CG bhuiya Apps Download

छत्तीसगढ़ खसरा खतौनी जमाबंदी का ऑनलाइन विवरण प्राप्त करने के लिए मोबाइल एप्प डाउनलोड कर सकते हैं | CG bhuiya Apps Download Link

हमें उम्मीद है कि यहां आपको Chhattisgarh Bhuiyan Khasra Khatauni Jamabandi की जानकारी अच्छी लगी होगी | इसके बारे में अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दे | यदि आपके मन में Chhattisgarh Bhuiyan Khasra Khatauni Jamabandi से संबंधित कोई प्रश्न या समस्या हो तो हमें कमेंट जरूर करें |

Leave a Comment

DMCA.com Protection Status
error: Content is protected !!