Rajiv Gandhi Career Portal Rajasthan | राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ,लोगिन आईडी, छात्र यूनिक आई. डी. , शालादर्पण आईडी | rajcareerportal.com
Rajiv Gandhi Career Portal – राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल की शुरूआत राजस्थान सरकार ने यूनिसेफ के सहयोग से कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं, छात्रवृत्ति और रोजगार योजना के लिए बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए बनाया गया है | यह देश का पहला करियर गाइडेंस पोर्टल है |
राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल की शुरुआत 6 फरवरी 2019 को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा की गई है |राजीव गांधी करियर पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट rajcareerportal.com पर विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और लॉगइन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं | कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र घर बैठे लिए करियर मार्गदर्शन की सुविधा Youtube पर Live Video के द्वारा भी ले सकते है | यह सुविधा 10 अप्रैल 2020 से शुरू कर दी गयी है | Raj Career Youtube Channel
Rajiv Gandhi Career Portal 2023
Rajiv Gandhi Career Portal Rajasthan के बारे में विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है | राजीव गांधी करियर पोर्टल पर विद्यार्थी किस प्रकार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे, लॉगिन आईडी, छात्र यूनिक आईडी, शाला दर्पण आईडी, विद्यार्थी का स्कूल रजिस्ट्रेशन और विभिन्न करियर पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी |

Details of Rajiv Gandhi Career Portal
योजना का पूरा नाम | राजीव गांधी करियर पोर्टल |
विभाग | Government Of Rajasthan |
पोर्टल लॉन्च की तारीख | 6 फरवरी 2019 |
द्वारा | शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा |
सहयोग | यूनिसेफ /UNICEF |
उद्देश्य | छात्रों को बेहतर करियर के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना |
लाभार्थी | विद्यार्थी वर्ग |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.rajcareerportal.com |
SSO Rajasthan | राजस्थान एसएसओ आईडी Registration
Rajiv Gandhi Career Portal का उद्देश्य
Rajiv Gandhi Career Portal Rajasthan का मुख्य उद्देश्य कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए करियर मार्गदर्शन प्रदान करना है | विद्यार्थियों को इस पोर्टल पर विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं, छात्रवृत्ति और रोजगार संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी | Raj Career Portal में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी व्यवसायिक शिक्षा और पेशेवर करियर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल में रोजगार क्षेत्रों और देश के प्रमुख कॉलेजों और अन्य देशों के 2 लाख से अधिक शैक्षणिक कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर मिलेगी |
राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल आई.डी. और पासवर्ड कहाँ से मिलेगा ?
राजीव गांधी करियर पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए छात्रों को एक यूनिक आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी |
यूनिक आईडी कैसे प्राप्त करें
यूनिक आईडी छात्रो को स्कूल से प्राप्त करनी होगी | यह आईडी शाला दर्पण आईडी और विद्यार्थी रजिस्टर (SR) नंबर से मिलकर बना हुआ है | उदाहरण के लिए शाला दर्पण की आईडी 224503 है और विद्यार्थी रजिस्टर संख्या 543 है तो छात्र की यूनिक आईडी Rajiv Gandhi Career Portal पर लॉगइन करने के लिए 224503543 होगी | इसके लिए छात्र को शाला दर्पण आईडी और छात्र का रजिस्टर्ड नंबर स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं |
Rajiv Gandhi Career Portal Login
Rajiv Gandhi Career Portal Rajasthan पर लॉगइन करने के लिए छात्र यूनिक आईडी और पासवर्ड के द्वारा लॉगिन कर सकते हैं | वर्तमान समय में सभी छात्रों के लिए 123456 डिफ़ॉल्ट पासवर्ड सेट किया हुआ है |
- Login करने के लिए सबसे पहले विद्यार्थियों को राजीव गांधी करियर पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट ( rajcareerportal ) पर जाना होगा |

- ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर आपको Student Unique ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करना होगा |
- लॉग इन करने के बाद आपके सामने इस तरह का एक नया पेज खुलेगा |

राजीव गांधी करियर पोर्टल राजस्थान
राजीव गांधी करियर गाइडेंस पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद आप निम्नलिखित Menu से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
- करियर सम्बन्धी जानकारी
- कॉलेज सम्बन्धी जानकारी
- प्रवेश परीक्षा सम्बन्धी जानकारी
- छात्रवृत्ति,प्रतियोगिता और फेलोशिप सम्बन्धी जानकारी
यह भी देखे – पाठ्यपुस्तक Text Book Pdf
करियर संबंधित जानकारी
करियर संबंधित जानकारी पोर्टल में आपको यहां पर प्रोफेशनल करियर के अंतर्गत मेडिकल साइंस, आर्किटेक्चर एंड प्लैनिंग, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एंड कंप्यूटर साइंस, विजुअल कम्युनिकेशन सर्विसेज, एग्रीकल्चर एंड फूड साइंस, कानूनी सेवा, फाइनेंस एंड बैंकिंग, सेल्स एंड मार्केटिंग, आर्ट्स एंड सोशल साइंस आदि करियर संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
कॉलेज संबंधित पोर्टल
कॉलेज संबंधित पोर्टल में छात्र स्कूली शिक्षा के बाद किस कॉलेज में व किस क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहते हैं, इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | यहां पर भारत के अलावा यूनाइटेड किंग्डम, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, अमेरिका आदि विभिन्न देशों के कॉलेजों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
हम आशा करते हैं कि आप को Rajiv Gandhi Career Portal संबंधित जानकारी पसंद आई होगी | यदि आपके मन में इस पोर्टल से संबंधित किसी प्रकार का प्रश्न या समस्या हो तो हमें कमेंट जरूर करें |
मैं डॉक्टर बनना चाहता हूं और हड्डियों का ऑपरेशन करना चाहता हूं
I want to become a teacher
I want to become a teacher
Nice
Hindi sahitiy se kya ban skte he